Connect with us

नई दिल्ली

रामनगर में कल्कि धाम के पीठाधीश आचार्य प्रमोद कृष्णम के पुत्र की हुई शादी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वर-वधु के लिए बधाई संदेश भेजा
रामनगर। कल्कि धाम के पीठाधीश आचार्य प्रमोद कृष्णम के पुत्र की शादी सांवल्दे स्थित एक रिसार्ट में हुई। शादी में लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र विभाकर शास्त्री समेत कई वीआईपी पहुंचे।
गाजियाबाद निवासी कल्कि धाम के पीठाधीश आचार्य प्रमोद कृष्णम के पुत्र सार्थक के विवाह की रस्में सांवल्दे स्थित एक रिसॉर्ट में हुई। सार्थक की शादी आगरा की शुभी के साथ हुई है। दोनों परिवार शादी के लिए देवभूमि पहुंचे।
शादी में वीआईपी व राजघराने के भी लोग पहुंचे। हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश व उपज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी ने भी विवाह समारोह में पहुंचकर वर वधू को आशीर्वाद दिया। बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वर-वधु के लिए बधाई संदेश भेजा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement