Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में प्रेमिका के शादी करने का दबाव बनाया तो प्रेमी ने पुलिस चौकी में जहर खाकर दी जान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

प्रेमी शादीशुदा और तीन साल के बच्चे का पिता था, पुलिस मामले की जांच में जुटी
हरिद्वार
। प्रेम प्रसंग के चलते शादी करने को लेकर युवक व युवती में विवाद हो गया। इसके बाद उन दोनों के परिवार वाले लक्सर कस्बा चौकी पहुंच गए। जहां पर पूछताछ के दौरान प्रेमी युवक ने पुलिस चौकी में शौचालय जाने का बहाना कर जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस व परिवार वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि युवक शादीशुदा था और तीन साल के बच्चे का पिता था। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
लक्सर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरी गांव निवासी 32 वर्षीय प्रशांत धीमान का लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ पिछले लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि इस बीच वर्ष 2019 में प्रशांत धीमान की शादी हो गई और उसकी पत्नी ने एक बेटे को भी जन्म दिया। जिसकी उम्र लगभग तीन वर्ष है। उसके बावजूद भी दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग लगातार जारी रहा। इस बीच प्रशांत युवती के ऊपर शादी करने का दबाव बना रहा था। युवती का कहना था कि उसकी शादी हो चुकी है। पहले वह अपनी पत्नी से तलाक ले, उसके बाद वह उससे शादी कर सकती है और उसके बेटे का भी पालन पोषण कर सकती है।
इस पर प्रशांत धीमान का कहना था कि उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया है। इसलिए वह युवती पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। लेकिन युवती का कहना था कि पहले वह उसे तलाक के कागज दिखाए। इसी मामले को लेकर रविवार को दोनों परिवार वालों के बीच विवाद बढ़ गया। जिस पर युवती के परिवार वालों ने लक्सर कस्बा चौकी पहुंचकर चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल को युवक के खिलाफ लड़की को परेशान करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। 
तहरीर मिलने के बाद चौकी प्रभारी ने पुलिसकर्मियों को भेजकर युवक को चौकी बुला लिया। जिसकी जानकारी लगने पर प्रशांत के परिवार के अन्य लोग लक्सर कस्बा चौकी पहुंच गए। इस बीच युवती के माता-पिता के अलावा अन्य लोग भी मौके पर आ गए। पुलिस इस बीच प्रशांत से मामले की जानकारी कर रही थी कि वह शौचालय जाने की बात कहते हुए चला गया। जहां उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। शौचालय से आने के बाद अचानक ही प्रशांत की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने जब उसकी तबीयत बिगड़ने का कारण पूछा तो उसने पुलिस को बताया कि उसने कीटनाशक दवाई निगल ली है। इसके बाद पुलिस उसे लेकर भूमानंद अस्पताल पहुंची। लेकिन वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में मृतक प्रशांत केशव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर इस बाबत चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल से जानकारी करनी चाही तो उन्होंने फोन ही नहीं उठाया। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement