Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में 4 दिन पहले जेल से छूटा, पुलिस को मिला शव

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में एक युवक की लाश मिलने से आसपास हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पर युवक के शव को पुलिस द्वारा बारीकी से देखा गया। फिलहाल युवक के शरीर पर किसी भी तरह से चोट का निशान नहीं पाया गया है।
मौके पर मौजूद मुखानी थाना प्रभारी पंकज जोशी ने बताया युवक का नाम शानू कार्की है जो की गोविंदपुर गढ़वाल क्षेत्र का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि यह स्मैक का नशा करता था, और पूर्व में स्मैक की तस्करी के मामले में जेल भी जा चुका है, जो पिछले 4 दिन पहले जेल से छूट कर आया है और आज इसका शव मिला है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भर दिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा आसपास लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement