Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

अल्मोड़ा में गुलदार से भिड़ी महिला और बचाई अपनी जान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

गाय चरा रही महिला पर तेंदुए ने कर दिया अचानक हमला, महिला अस्पताल में भर्ती
अल्मोड़ा।
ताकुला के पोखरी गांव में घर से सिर्फ 100 मीटर दूर गाय चरा रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। दो मिनट तक तेंदुए के साथ चले संघर्ष के बाद महिला ने अपनी जान बचाई। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
बृहस्पतिवार को पोखरी गांव की भागुली देवी (48) पत्नी राजेंद्र सिंह सुबह के समय गाय के साथ घर से 100 मीटर दूर पहुंची थी। इसी बीच घात लगाए तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। दोनों के बीच दो मिनट तक चले संघर्ष के बाद चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। भीड़ देखकर तेंदुआ भाग खड़ा हुआ और महिला की जान बच सकी। ग्रामीणों और परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि तेंदुए ने अपने पंजों से महिला के शरीर पर गहरे घाव किए हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर है। दिन-दहाड़े गांव के नजदीक तेंदुए के महिला पर हमले की घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है।
वन विभाग के मुताबिक बीते एक साल में तेंदुए के हमले में दो लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अब भी नगर से लेकर गांवों तक तेंदुए का आतंक बना हुआ है। नगर के खत्याड़ी, गर, करबला, माल सहित हवालबाग, रानीखेत, ताड़ीखेत, सोमेश्वर, सल्ट के साथ ही अन्य हिस्सों में तेंदुए की सक्रियता बनी हुई है। एक माह पूर्व सल्ट में तेंदुए ने वाहन से उतरे एक व्यक्ति पर हमला कर दिया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement