Connect with us

हरिद्वार

रुड़की में ट्रैक्टर के नीचे आ के से 11वीं के छात्र की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

घर पर कुछ देर में आने की बात कहकर निकला था ऋतिक
हरिद्वार। रुड़की के लक्सर में ट्रैक्टर के नीचे आने से एक छात्र की मौत हो गई। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के केहड़ा गांव निवासी ऋतिक (18) 11वीं में पढ़ रहा था। सोमवार दोपहर वह अपने साथी बंटी, सौरभ व गौरव के साथ ट्रैक्टर से जैतपुर गांव से घर लौट रहा था। जैसे ही वह जैतपुर व केहड़ा गांव के बीच पहुंचे तो ट्रैक्टर के पीछे जुड़ी ट्रॉली का गुल्ला निकल गया और ट्रैक्टर को तेज झटका लगा। ट्रैक्टर में झटका लगने से ऋतिक नीचे गिर गया और ट्रैक्टर उसके ऊपर चढ़ गया। साथियों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी।
जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिवारवालों ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ऋतिक के पिता संदीप ने बताया कि वह घर से कुछ देर बाद आने की बात कहकर निकला था। उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि ऋतिक का शव घर आएगा। वहीं, भाई की मौत से बहन दीपांशी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement