Connect with us

हरिद्वार

रुड़की में जीजा ने अपने साले की नाक काट दी, वजह जानकर पुलिस भी हैरान

Published

on

रुड़की। भगवानपुर थाना क्षेत्र में मामूली बात को लेकर जीजा ने अपने साले की नाक काट दी। आनन-फानन में घायल को रुड़की के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस में जीजा को हिरासत में लिया है।
भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिकरोडा गांव निवासी महमूद की बेटी की शादी करीब दो साल पूर्व सहारनपुर निवासी रहीस से हुई थी। उनके एक बेटा भी है। महिला के भाई का आरोप है कि उसके ससुराल के लोग उसकी बहन को परेशान रखते थे। महिला के भाई ने बताया कि उसकी बहन कुछ दिन पहले मायके आई थी।
महिला के भाई का कहना है कि उसकी बहन और उसके भांजे की तबीयत खराब थी। शुक्रवार 10 मई को उनका जीजा रहीस उसकी बहन को लेने के लिए आया हुआ था, जिस पर महिला के स्वजन ने रहीस से कहा कि जब तबीयत ठीक हो जाएगी तो ले जाना।
आरोप है कि उसके जीजा ने अपने बेटे को उठा लिया और उसे लेकर जाने लगा। इसी बात को लेकर उनमें कहासुनी होने लगी और मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ा कि रहीस ने अपने साले जुल्फिकार उर्फ मानू पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और इस हमले में जुल्फकार की नाक कट गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने जुल्फिकार को घायल अवस्था में 108 की मदद से रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने रहीस को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860