Connect with us

उत्तराखण्ड

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो श्रद्धालुओं की मौत, अब तक मरने वालों की संख्या 6 हुई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो और श्रद्धालुओं की मंगलवार को मौत हो गई। दोनों को अचेत अवस्था में स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी पहुंचाया गया था। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। धाम की यात्रा के दौरान अब तक मरने वाले यात्रियों कुल संख्या छह हो गई है। वहीं, सोमवार को बदरीनाथ धाम में भी एक यात्री की मौत हुई। ऐसे में चारधाम यात्रा के दौरान अब तक सात यात्रियों की जान गई है। 
जानकारी के अनुसार, राम प्रसाद(51) पुत्र कन्हैया लाल निवासी इंदौर गांधी नगर मध्यप्रदेश, मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भैरव मंदिर के पास फिसलकर चोटिल हुए।
वहीं, दक्षा बेन पटेल (68) पत्नी घनश्याम पटेल निवासी अहमदाबाद गुजरात को सवा छह बजे यमुनोत्री से लौटते वक्त सांस लेने में दिक्कत हुई और वह बेहोश हो गईं। जिस पर परिजन उन्हें स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी ले गए थे, लेकिन दोनों को ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खरीफ फसल धान का खरीद का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183 रुपये प्रति क्विंटल घोषित, तीन अक्टूबर से शुरी होगी खरीद 
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement