Connect with us

उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू की गई समर स्पेशल ट्रेन के दो फेरे और बढ़ाए गए

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नवंबर माह तक संचालित होनी है यात्रा, उमड़ रही है तीर्थ यात्रियों की भीड़
देहरादून। चारधाम यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुरादाबाद मंडल की ओर से शुरू की गई समर स्पेशल ट्रेन के दो फेरे और बढ़ाए गए हैं। रेलवे मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि गाड़ी संख्या 06226 योगनगरी ऋषिकेश से हुबली स्पेशल दो मई, नौ मई, 16 मई, 23 मई और 30 मई को रवाना होनी थी।
अब रेलवे की ओर से इस ट्रेन के दो फेरे और बढ़ाए गए हैं। यह ट्रेन अब 06 और 13 जून को भी फेरे लगाएगी। यह 17:55 बजे योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से रवाना होकर तीसरे दिन 17:30 बजे हुबली पहुंचेगी। चारधाम यात्रा में इस बार शुरूआत में ही दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों ने रिकॉर्ड बनाया है। यात्रा शुरू होने के पांच दिनों में बीते वर्ष की तुलना में तीर्थयात्रियों की संख्या 1.15 लाख अधिक है। यात्रियों के उत्साह को देखते हुए प्रदेश सरकार को उम्मीद है कि यात्रा नया रिकॉर्ड बनाएगी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम व विकट भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद चार धामों में दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रोजाना हजारों की संख्या में तीर्थयात्री केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शन कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून से अब दिल्ली नहीं रही दूर, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे परियोजना में ढाई घंटे में पूरा होगा सफर
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement