Connect with us

हल्द्वानी

प्यार अंधा होता है…हल्द्वानी में ग्रेजुएट हिंदू युवती को 8वीं पास मुस्लिम पेंटर से हुआ प्यार, कोर्ट मैरिज करने पहुंचे तो 2 घंटे तक चली परिवार में तकरार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

युवक ने युवती का धर्म परिवर्तन करवाकर निकाह भी करवा लिया,  कई दिनों से साथ रह रही थी युवती
हल्द्वानी
। ग्रेजुएट हिंदू युवती आठवी पास मुस्लिम पेंटर के प्यार में पागल होकर लव मैरिज करने के लिए एसडीएम कोर्ट पहुंची तो परिजनों ने हंगामा किया। एसडीएम कोर्ट में हंगामा होता देख इसकी सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन 2 घंटे तक हंगामा चलता रहा। आखिरकार लड़की को पुलिस में उसके परिजनों के हवाले कर दिया और लड़का अपने घर को चला गया।
जानकारी के अनुसार हल्द्वानी की ग्रेजुएट युवती को बनभूलपुरा के नौवीं पास पेंटर से प्यार हो गया। दोनों ने एसडीएम कोर्ट में शादी के लिए आवेदन किया था। गुरुवार शाम दोनों शादी के लिए पहुंचे ही थे कि कायस्थ महासभा के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। कोतवाली में दो घंटे हाइवोल्टेज ड्राम चला। युवक व युवती ने जब एक-दूसरे से शादी करने के मना किया, तब जाकर लोगों का आक्रोश शांत हुआ।
हिंदू युवती व मुस्लिम युवक के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के स्वजन ने विरोध किया। इस पर युवती लड़के के घर रहने लगी थी। पुलिस के अनुसार 18 अप्रैल को दोनों ने एसडीएम कोर्ट में विवाह के लिए आवेदन किया था। जिसके बाद एसडीएम कोर्ट में दोनों के विवाह का नोटिस चस्पा कर दिया गया। कुछ दिन पहले कायस्थ महासभा के लोगों ने नोटिस देखा।
लड़की के स्वजन को सूचना दे दी। गुरुवार दोपहर तीन बजे दोनों की शादी होनी थी। तय समय पर जैसे ही युवक व युवती एसडीएम कोर्ट परिसर में पहुंचे तो कायस्थ महासभा के लोग युवती के माता-पिता के साथ पहुंच गए। शादी का विरोध किया। इधर, युवती लड़के के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई। हंगामाबबढ़ा तो कोतवाल उमेश कुमार मलिक टीम के साथ पहुंच गए। शाम पांच बजे दोनों पक्षों के लोग कोतवाली में पहुंचे। जहां पर शाम सात बजे तक हाइवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पुलिस के तमाम प्रयास व लोगों के समझाने पर युवती शादी नहीं करने के लिए राजी हुई। इसके बाद उसे बयान के लिए एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। युवती व युवक ने एक-दूसरे से अलग रहने की बात कही। तब जाकर लोग शांत हुए। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि युवती को उसके परिवारजनों को सौंप दिया है। युवती कुछ दिन से युवक के घर में रह रही थी। युवक ने पुलिस को बताया कि वह युवती को अपने संग कुछ दिन पहले बरेली ले गया था। जहां उसे कलमा पढ़ाकर निकाह कर लिया है। पुलिस ने छानबीन की तो यह मामला झूठा निकला।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement