Connect with us

नई दिल्ली

4 हजार टन सोना पहनती हैं भारतीय महिलाएं

Published

on

खबर शेयर करें 👉

विश्व के 5 टॉप देशों से अधिक भारत की महिलाओं के पास सोना
नई दिल्ली।
खरमास खत्म होते ही शादियों का सीजन लौट आया है। सोने के आभूषणों के बिना भारत में शादी अधूरी है। महिलाओं से लेकर पुरुष सोने पहनते हैं। सोना स्टेट्स सिंबल भी बन गया है। शादी में 24 कैरेट यानी शुद्ध सोने के ही आभूषण सबसे अधिक पहने जाते हैं।
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय महिलाओं के पास 24 हजार टन स्वर्ण भंडार है। जो दुनिया का सबसे बड़ा सोने का खजाना है। भारतीय महिलाएं दुनिया के कुल गोल्ड रिजर्व का 11 प्रतिशत हिस्सा आभूषणों के रूप में पहनती हैं। 4 हजार टन सोना मंदिरों में है। अकेले केरल के पद्मनाभ स्वामी मंदिर में 1,300 टन सोना और आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में 250-300 टन सोना है। विश्व के 5 टॉप देशों के से अधिक भारत की महिलाओं के पास सोना अमेरिका (8,000 टन), जर्मनी (3,300 टन), इटली (2,450 टन), फ्रांस (2,400
टन) और रूस (1,900 टन) जैसे बड़े देश आते हैं। दक्षिण भारतीयों का देश की कुल ज्वेलरी खरीदारी में 40 फीसदी हिस्सा है। अकेले तमिलनाडु में यह औसत 28 फीसदी है।

Select Language

Advertisement