Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में नीट और नेट पेपर लीक मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नीट के साथ-साथ नेट पेपर लीक मामले की गंभीरता का संज्ञान लेते हुए आज महानगर कांग्रेस ने महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में केंद्र की मोदी सरकार का पुतला दहन किया। एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि नीट और नेट पेपर लीक मोदी सरकार की एक बड़ी असफलता है।
नीट के साथ-साथ नेट पेपर लीक का मामला भी सामने आया है। लेकिन अभी तक केंद्र सरकार द्वारा कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, इससे स्पष्ट है कि यह पूरा मामला केंद्र सरकार के इशारे पर हुआ है। जिसे कांग्रेस बर्दास्त नहीं करेगी। जिला महामंत्री मलय बिष्ट और युवा नेता योगेश जोशी ने कहा कि इस प्रकार के प्रमुख पेपर लीक होने से गरीब और मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ बड़ा खिलवाड़ केंद्र की सरकार द्वारा किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री को तुरंत नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिये।
पुतला दहन करने वालों में महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, कमला सनवाल, जया कर्नाटक, पुष्पा मेहता, पूर्व चैयरमेन हेमंत बगड़वाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पनेरू, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री सुहैल सिद्दीकी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेन्द्र खनवाल, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन नेगी, पूर्व प्रधान मुकुल बलुटिया, हेमन्त जोशी, गिरीश पांडे, प्रमुख राज्य आंदोलनकारी जगमोहन बगड़वाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लाल सिंह पवार, अमित रावत, विनोद कुमार पिंनु, संदीप भैसोड़ा, सुशील डुंगरकोटी, नितिन भट्ट, गणेश टम्टा, चंदन भाकुनी, शाद अली, आशीष कुढाई, बृजेश कुमार, आशीष बिष्ट, एडवोकेट दानिश, आसिफ आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे और सभी ने एक स्वर में भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारों के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री के तुरंत इस्तीफे की मांग की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement