Connect with us

उधमसिंह नगर

बाजपुर में गांव गोबरा में तेंदुए ने किशोरी पर हमला किया, लोगों के शोर मचाने पर भागा तेंदुआ

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। बाजपुर में गांव गोबरा क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बना है। रविवार देर शाम तेंदुए ने हमला कर किशोरी को घायल कर दिया। शोरगुल होने पर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। घटना से ग्रामीणों में दहशत है।
रविवार देर शाम सात बजे गांव गोबरा निवासी गुरदेव सिंह की बेटी संदीप कौर (13) घर के पास शौच के लिए गई थी। तभी तेंदुए ने उसपर अचानक हमला कर दिया। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। शोरगुल होने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घायल किशोरी को परिवार के लोगों ने उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
वहीं, रामनगर डीएफओ पीसी आर्य ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, फिर भी बन्नाखेड़ा रेंज के कर्मचारियों को मौके पर भेज पड़ताल कराई जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement