Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में मामा, बहन व जीजा की मदद से नाबालिग छात्राओं को भगाकर ले गया था आरोपी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दोनों नाबालिग छात्राओं को छुपाकर रखा था, मुम्बई भेजने की थी तैयारी
हल्द्वानी। पुलिस ने बनभूलपुरा से लापता नाबालिग छात्राओं को पांच दिन बाद उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर से सकुशल बरामद कर लिया है। दूसरे समुदाय का नाबालिग अपने मामा के कहने पर छात्राओं को भगाकर ले गया था। मामा के अलावा आरोपित की बहन व जीजा ने भी छात्राओं को भगाने में मदद की।
छात्राओं को दिल्ली के बाद मुंबई भेजने की तैयारी चल रही थी, मगर पुलिस ने मंसूरपुर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन से दोनों छात्राओं व आरोपित नाबालिग को हिरासत में ले लिया। तीनों को हल्द्वानी लाकर पूछताछ जारी है। इधर, नाबालिगों को भागने में सहयोग रहने वाले नाबालिग के मामा, दीदी-जीजा समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
डीजीपी ने पुलिस टीमों को 20 हजार, डीआइजी ने पांच व एसएसपी ने ढाई हजार रुपये इनाम दिया है। सोमवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन में एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि 20 जून को बनभूलपुरा से नौवीं व 11वीं में पढ़ने वाली दो छात्राएं लापता हो गई थीं।
क्षेत्र के एक दूसरे समुदाय के नाबालिग पर छात्राओं को भगाने का आरोप था। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्राथमिकी की और नाबालिग छात्राओं की तलाश के लिए एसओजी व सर्विलांस समेत चार टीमों का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज में नाबालिग रोडवेज स्टेशन से टेंपो में सवार होकर मंगलपड़ाव की ओर जाते दिखे थे।
नाबालिग की पहचान बनभूलपुरा निवासी दूसरे समुदाय के 16 वर्षीय नाबालिग के रूप में हुई। लोकेशन व सीडीआर से नाबालिग की लोकेशन सहसवान जिला बदायूं निकली। बदायूं में नाबालिग दोनों छात्राओं को अपनी बहन नूरीन उर्फ निशा व जीजा उजैर उर्फ आसिफ के घर ले गया था।
निशा व उसके पति आसिफ ने दोनों नाबालिग छात्राओं को छुपाकर रखा। छात्राओं को हल्द्वानी से भगाने में आरोपित के मामा बनभूलपुरा निवासी मो. अब्दुल शमी उर्फ भोला ने पूरा सहयोग किया। उसी ने दोनों को भगाकर ले जाने की बात कही। सोमवार को बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी व एसओजी प्रभारी संजीत राठौर व मंगलपड़ाव चौकी इंचार्ज दिनेश जोशी ने नाबालिगों को मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया। ग्राम बिहारी, थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर निवासी आमिल, मृदाटोला, थाना सहसवान, बदायूं निवासी निशा व उसका पति उजैर उर्फ आसिर, लाइन नंबर 17 बनभूलपुरा निवासी अब्दुल समी उर्फ भोला व नाबालिग।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement