Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में देवखड़ी नाले की चपेट में आई दो कारें, बमुश्किल बची जान, वीडियो वायरल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। तड़के से बारिश हो रही है। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से लोगों की धड़कन बढने लगी है। काठगोदाम क्षेत्र में बहने वाला देवखड़ी नाला उफान पर आने से दो कारें उसकी चपेट में आ गई। आनन फानन में कार में बैठे ड्राइवर ने तत्काल गाड़ी से निकलकर अपनी जान बचाई। यदि नाले के पास बैरकेडिंग नही लगी होती हो दोनो कार नाले में बह जाती।
प्रशासन द्वारा लगातार यह चेतावनी और लोगों से अपील की जा रही है कि बरसात के दौरान नदी नाले और रपटो के उफान पर आने के दौरान आना और जाना ना करे लेकिन लोग प्रशासन की अपील और चेतावनी को नहीं मान रहे हैं। उफनाते नाले के दौरान अपने वाहनों से सड़क पर आना-जाना कर रहे हैं हाल ही में 10 जुलाई को रात भारी बारिश के चलते देवखड़ी नाला उफान पर था उसी दौरान बुलेट सवार एक युवक सड़क पार कर रहा था जिसमें वह अपनी बुलेट समेत बह गया था,जिसकी बॉडी प्रशासन को चार दिन बाद मिली ऐसे में लोगों को यह ध्यान रखना होगा जब कभी भी बरसात होती है उसे दौरान नदी नाले और रपटे उफान पर रहते है ऐसे आना जाना बिलकुल नहीं करना चाहिए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement