Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में कांवड़ यात्रियों का हुड़दंग, ट्रक से टक्कर लगने पर ड्राइवर को पीटकर तोड़फोड़ की

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र में लगातार कांवड़ यात्रियों का हुड़दंग देखा जा रहा है। ट्रक से हल्की टक्कर लगने पर ट्रक ड्राइवर को पीट दिया और ट्रक में तोड़फोड़ की। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह घटना बढ़ेडी राजपूताना क्षेत्र में हुई। 
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है की कांवड़ यात्री किस प्रकार से ट्रक के शीशे को तोड़ रहे। इस घटना ने पुलिस व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। थाना क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएं बार-बार हो रही हैं, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं और प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न खड़ा हो रहा है। 
पुलिस प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कांवड़ यात्रियों की बढ़ती संख्या और उनके अनुशासनहीन व्यवहार के कारण काबू में रखना मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने अपील की है कि कांवड़ यात्री संयम और शांति बनाए रखें और किसी भी प्रकार की हिंसा से बचें। मामले में थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया की घटना उनके संज्ञान में नहीं है, किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement