Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार नमामि गंगे घाट पर गंगाजल भरते वक्त एक बच्चे और युवक की डूबने से मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में नमामि गंगे घाट पर जल भरते समय एक बच्चे और युवक की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने कुछ ही घंटों के अंदर पास से बच्चे के शव को बरामद कर लिया जबकि युवक का कुछ पता नहीं चल सका है। बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
घटना सोमवार की सुबह की है। जब राहुल (30) पुत्र नरेंद्र निवासी मलियाना और अंश (12) पुत्र रामबीर निवासीगण ग्राम कतीना बुलंदशहर यूपी नमामि गंगे घाट पर जल भरने के लिए पहुंचे थे। जल भरते समय अचानक अंश का पैर फिसल गया और वह गंगा के तेज बहाव में बहने लगा। उसे बचाने के लिए राहुल ने बचाने की कोशिश की। दोनों पानी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गए।
घाट पर तैनात जल पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया, कुछ ही दूरी पर बच्चे का शव गंगा से बरामद हो गया। राहुल का कुछ पता नहीं चल सका। श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। लापता युवक की तलाश की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement