Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में सूखी नदी के रपटे पर खड़ा कांवड़ यात्रियों का ट्रक पानी के तेज बहाव में बहा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। भारी बारिश के चलते सूखी नदी के रपटे पर खड़ा कांवड़ यात्रियों का ट्रक पानी के तेज बहाव में बह गया। बहाव इतना तेज था कि कुछ ही मिनटों में ट्रक बहता हुआ गंगा में जा पहुंचा। गनीमत रही कि ट्रक के अंदर कोई कांवड़ यात्री नहीं था। वरना अनहोनी हो सकती थी। 
अब फिलहाल पुलिस बारिश रुकने और बहाव कम होने का इंतजार कर रही है। वहीं, नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि ट्रक को निकलवाने के लिए क्रेन का इंतजाम किया जा रहा है। बता दें कि बीते दिनों भी भारी बारिश के बाद हरिद्वार में इसी सूखी नदी के उफान पर आने से कई गाड़ियां नदी में बह गई थीं। आज फिर सूखी नदी के उफान पर आने से ट्रक को पानी में बहता देख लोगों में हड़कंप मच गया। ट्रक को देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में नदी के पास पहुंचे और घटना का वीडियो भी बनाया।

यह भी पढ़ें 👉  एनके आर्य मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहित आर्य ने मैन ऑफ द सीरीज में दिया नगद पुरस्कार
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement