Connect with us

उधमसिंह नगर

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में युवक किराए के कमरे में लगाई फांसी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक युवक किराए के कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया था। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।
पुलिस के अनुसार बरेली के थाना शहजादनगर स्थित ग्राम बबुआ विक्की गुप्ता (20) अपने बड़े भाई अमर गुप्ता के साथ शिवनगर में किराए के मकान में रहता था। वह सिडकुल की एक फैक्टरी में नौकरी करता था। बुधवार की देर शाम अमर गुप्ता कमरे में पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी विक्की ने दरवाजा नहीं खोला था। जब उसने खिड़की से अंदर झांका तो भाई फंदे पर लटका हुआ था।
सूचना पर एसआई जगत शाही टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को जिला अस्पताल भिजवा दिया था। एसएचओ भारत सिंह ने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रथम दृष्ट्रया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement