Connect with us

उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में दोस्त ने मिलने के बहाने किशोरी को घर बुलाया, कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। दोस्त ने मिलने के बहाने बुलाकर किशोरी से दुष्कर्म कर अश्लील फोटो खींच ली। उसके दोस्त ने भी किशोरी को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। अब आरोपी का तीसरा दोस्त भी दबाव बना रहा है। मामले में तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। क्षेत्र के एक वार्ड निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि कुछ समय पहले उसकी नाबालिग बेटी की सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सिसई बंडिया निवासी मुनाजिर से पहचान हुई।
एक माह पहले मुनाजिर ने उनकी बेटी को किच्छा बुलाया और घर ले जाकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद अर्धबेहोशी की हालत में उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया और नग्न फोटो भी खींच लीं। शिकायत करने पर उसने फोटो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद मुनाजिर ने बेटी की फोटो रेशमबाड़ी निवासी साहिल उर्फ मुनीम को भेजी। साहिल ने भी फोटो वायरल करने की धमकी देकर बेटी के साथ एक होटल में दुष्कर्म किया।
इसके बाद साहिल ने फोटो भदईपुरा निवासी अपने दोस्त मोहित उर्फ चुटकी को भेजी और अब वह भी उसे धमकी देकर मिलने बुला रहा है। इससे तनाव में आई बेटी से जब उन्होंने परेशान होने की वजह पूछी तो उसने आपबीती बताई। उन्होंने पुलिस से आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की है। तीनों आरोरियों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर के सूखीढांग में कुत्ते का पीछा करते हुए घर में घुसा गुलदार, भाड़ में छिपा, दहशत में परिवार और ग्रामीण
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement