Connect with us

नई दिल्ली

हरियाणा में उत्तराखंड पुलिस से मारपीट, आरोपी छुड़वाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

धोखाधडी के आरोपी को हरियाणा गई थी रूद्रप्रयाग की पुलिस, मुकदमा दर्ज

रुद्रप्रयाग। धोखाधड़ी के मामले में नामजद आरोपी को हरियाणा हाँसी में कुछ लोगों ने उत्तराखंड पुलिस की हिरासत से छुड़वा लिया। पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट भी हुई। उत्तराखंड पुलिस की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने रवि सहित 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
कोतवाली रूद्रप्रयाग के उप निरीक्षक केशवनंद पुरोहित के मुताबिक वह अपनी टीम के साथ रवि की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा हाँसी गए थे। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी रवि कार से अपने घर से निकलकर रोहतक रोड की तरफ जा रहा है। पीछा करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे अनाज मंडी पुलिस चौकी में लेकर जा रहे थे, इसी दौरान गांव गढ़ी के पास दो कारों ने ओवरटेक किया। इसके बाद तीन महिलाओं समेत अन्य लोगों ने गाड़ी को घेर लिया। रवि को छुड़वाने के लिए पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की और रवि को पुलिस कस्टडी से भगा ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Select Language

Advertisement