Connect with us

हल्द्वानी

राज्य आंदोलनकारी नीरज पंत ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात कर मेट्रो चलाने की मांग

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। राज्य आंदोलनकारी और वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज पंत ने सर्किट हाउस काठगोदाम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। सीएम को ज्ञापन देकर रामनगर से कालाढूंगी, कोटाबाग, बेलपड़ाव, हल्द्वानी, गौलापार, चोरगलिया, सितारगंज, खटीमा तक रेल या मेट्रो नेटवर्क पर बिछाए जाने की मांग की।
कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार से वार्ता की जाए  मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया एक दौर की वार्ता हो चुकी है, जिसमें 50 फीसदी राज्य सरकार को लागत का वहन करने के लिए कहा गया है। छोटा राज्य होने के कारण केंद्र सरकार से लागत वहन करने में असमर्थता जताई। भविष्य में इस मामले में दोबारा बात की जाएगी। इस अवसर पर भाजपा नेता सुरेश तिवारी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष तरुण पंत, छतर सिंह कन्याल, सुरेश गौरी व आनंद शर्मा आदि रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना में अफसरों और परिजनों को नहीं मिलेगा सब्सिडी का लाभ: सरकार ने दिए सख्ती के आदेश
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement