Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में रामरतन नागर के निधन पर शोक की लहर, शिवसेना सहित कई संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी: शिवसेना प्रदेश उपप्रमुख रूपेंद्र नागर के पिताजी रामरतन नागर के आकस्मिक निधन से शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। शिवसेनिकर्मी, सामाजिक संगठन और व्यापारी वर्ग इस अपूरणीय क्षति से स्तब्ध हैं।
आज सुबह मिली इस दुखद खबर के बाद शिवसेना कुमाऊं मंडल कार्यालय में दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शिवसेना के अलावा, फल सब्जी फुटकर व्यापार समिति, प्राचीन शिव मंदिर समिति, एक समाज श्रेष्ठ समाज, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल सहित कई अन्य सामाजिक संगठनों ने भी इस दुख की घड़ी में शोक व्यक्त किया है।
मेयर जोगेंद्र सिंह रौतेला, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. दयाल शरण, समाजसेवी डॉ. रेनू शरण, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मुकेश पाल सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी है। शिवसेना नेता त्रिलोक सिंह, हेमंत कुमार, अशोक सिंधी, प्रमोद आर्य, अभिषेक कश्यप, राजेश साहू, दीपक राजपूत, प्रदीप पाठक, अभिषेक सिंह, विपीन पाल, एक समाज के योगेन्द्र साहू, बलराम हलदर, प्राचीन शिवमंदिर समिति के धर्मेन्द्र गुप्ता, लाला जयसवाल, सुशील गुप्ता, फल सब्जी मंडी समिति के सफदर, दानिश, रवि गुप्ता, रामरूप गुप्ता अशोक कश्यप, वसीम सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भी शोक व्यक्त किया है। रामरतन नागर जी का निधन पूरे शहर के लिए अपूरणीय क्षति है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement