Connect with us

उत्तर प्रदेश

बरेली में बॉलीवुड अभिनेत्री के पिता से 25 लाख की ठगी, आरोपियों में जूना अखाड़े के आचार्य भी शामिल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बरेली: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता और सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी जगदीश सिंह पाटनी के साथ 25 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और रुपये ठगने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बरेली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) डीके शर्मा ने बताया कि जगदीश सिंह पाटनी ने आरोप लगाया है कि शिवेंद्र प्रताप सिंह नामक व्यक्ति उनके परिचित था। शिवेंद्र ने उनकी मुलाकात दिवाकर गर्ग और जूना अखाड़े के आचार्य जयप्रकाश से कराई। इन लोगों ने बड़े राजनीतिक संपर्कों का दावा करते हुए पाटनी को सरकारी आयोग में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष या अन्य प्रतिष्ठित पद दिलाने का वादा किया।
विश्वास जीतने के बाद, आरोपियों ने पाटनी से कुल 25 लाख रुपए लिए। जब तीन महीने में कोई काम नहीं हुआ तो आरोपियों ने पैसे ब्याज सहित लौटाने का वादा किया, लेकिन जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी, तो धमकियां देनी शुरू कर दीं।
पाटनी ने इसकी शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की और उनके आदेश पर कोतवाली में शिवेंद्र प्रताप सिंह, दिवाकर गर्ग, प्रीति गर्ग, आचार्य जयप्रकाश और हिमांशु के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement