Connect with us

उत्तराखण्ड

बदरीनाथ धाम में हुई सीजन की पहली बर्फबारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चमोली: बदरीनाथ धाम में शनिवार देर शाम सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। हालांकि, यह बर्फबारी ज्यादा देर नहीं रही, लेकिन धाम की चोटियां बर्फ से ढक गईं। रविवार सुबह मौसम साफ होते ही बर्फ पिघल गई, लेकिन धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
शनिवार को जिले में मौसम लगातार बदलता रहा। देर शाम को बदरीनाथ धाम में बर्फबारी शुरू हो गई। इस बर्फबारी से धाम का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया था। हालांकि, यह बर्फबारी ज्यादा देर तक नहीं चली।
बदरीनाथ धाम के कपाट बंद हो चुके हैं। फिलहाल यहां आईटीबीपी, सेना और पुलिस के जवान तैनात हैं। इसके अलावा, मंदिर की देखरेख के लिए बीकेटीसी के कर्मचारी और मास्टर प्लान के काम में लगे मजदूर भी यहां मौजूद हैं।
बर्फबारी के बाद धाम में तापमान में गिरावट आई है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement