Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा ने नगर पालिका और नगर पंचायत प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की, किसे कहां से मिला टिकट देखिए लिस्ट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को नगर पालिका और नगर पंचायत प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। उत्तराखंड की तीन नगर पालिकाओं और दो नगर पंचायतों में प्रत्याशियों के नामों का एलान किया। इससे पहले पार्टी ने कल अपनी पहली सूची में 39 नगर पालिकाओं और 39 नगर पंचायतों के प्रत्याशियों का एलान किया था।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत की रेखा लोहनी पाण्डे ने हल्द्वानी डेली सर्विस पर टैक्सी चला नारी शक्ति की नई मिशाल पेश की


पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि हरिद्वार जिले की नगर पालिका मंगलौर एवं उधम सिंह नगर की महुवा खेड़ागंज व हरिद्वार जिले की नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर , लंडोरा, पीरान कलियर एवं उधम सिंह नगर की केला खेड़ा तथा महुवा डाबरा आदि सीटों पर सहयोगी दलों या ऐसे उम्मीदवार जो कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों को मात दे सकें, उनका समर्थन किया जायेगा। इसके अलावा नरेंद्र नगर में परसीमन पूरा ना होने के कारण चुनाव नहीं हो रहे हैं। किच्छा नगरपालिका में अंतिम आरक्षण जारी होने के बाद प्रत्याशी घोषित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम स्थापना दिवस 15 जून को: श्रद्धालुओं के लिए शटल सेवा, पार्किंग की व्यवस्था, वाहनों पर नो एंट्री
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement