Connect with us

उत्तराखण्ड

नगर निकायों के लिए मतदान शुरू, शाम 5 बजे तक होगी वोटिंग

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव के तहत गुरुवार को मतदान शुरू हो गया। मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। जो मतदाता पांच बजे तक लाइन में लगे होंगे, उन्हें समय खत्म होने के बाद भी वोटिंग का मौका दिया जाएगा।
राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार देर रात तक मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न मांगों को लेकर दुग्ध उत्पादक विकास संगठन का गाँधी पार्क में धरना

पोलिंग पार्टियां भेजी जा चुकी हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। आयोग ने कोई जानकारी देने या शिकायत करने के लिए कंट्रोल रूम के नंबर भी जारी किए हैं। राज्य में कुल 1515 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें कुल बूथों की संख्या 3394 है। प्रदेशभर में विभिन्न निकायों के लिए कुल 5405 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें मेयर पद पर 72, पालिकाध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए 445 जबकि पार्षद और सदस्य के पदों पर 4888 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। प्रदेशभर में निकाय चुनाव मतदाता सूची में कुल 30.29 लाख मतदाताओं के नाम दर्ज हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement