Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: 1100 से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों के अटैचमेंट निरस्त

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। शिक्षा विभाग ने शनिवार को एक बड़ा कदम उठाते हुए 1100 से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों के अटैचमेंट निरस्त कर दिए हैं। महानिदेशक-शिक्षा झरना कमठान ने शनिवार को इसके आदेश जारी किए।
केवल गंभीर रूप से बीमार और विद्या समीक्षा केंद्र से अटैच शिक्षक ही रहेंगे यथावत महानिदेशक के अनुसार, केवल गंभीर रूप से बीमार और विद्या समीक्षा केंद्र से अटैच शिक्षकों को ही अटैचमेंट पर रहने दिया जाएगा। बाकी सभी अटैचमेंट तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं।
अपात्र शिक्षकों के साथ अन्य शिक्षक-कर्मचारी भी थे अटैचमेंट पर महानिदेशक ने बताया कि यह जानकारी में आया है कि पात्र शिक्षकों के साथ-साथ कुछ अन्य शिक्षक-कर्मचारी भी अटैचमेंट पर मूल तैनाती से दूसरे कार्यालयों में अटैच थे। ऐसे सभी कार्मिकों के अटैचमेंट तत्काल निरस्त करने के आदेश दे दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दूसरी संतान जुड़वा हुई तो भी लड़ सकेंगे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव


निरस्त अटैचमेंट का विवरण:

  • प्रधानाचार्य: 01
  • प्रधानाध्यापक: 01
  • प्रवक्ता: 40
  • एलटी: 86
  • बेसिक शिक्षक: 407
  • मिनिस्टीरियल कर्मी: 464
  • चतुर्थ श्रेणी: 105
    शिक्षा विभाग का यह फैसला सराहनीय
    शिक्षा विभाग का यह फैसला सराहनीय है। इससे शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा और शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूलों को राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो: कार में कथावाचक भास्कराचार्य और प्रेमिका रंगे हाथ पकड़े गए, पत्नी को पति ने दी साथ रहने की 'मंजूरी'!
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement