Connect with us

उधमसिंह नगर

बेटियां पैदा होने पर प्रताड़ित करता है इंस्पेक्टर पति

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। ओमेक्स कॉलोनी, रुद्रपुर निवासी एक महिला ने अपने पति, जो वर्तमान में कुमाऊं के पर्वतीय जिले में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है, पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि बेटियां पैदा होने के बाद से ही पति और सास का व्यवहार बदल गया और उसके साथ गालीगलौज और मारपीट होने लगी। महिला ने बुधवार को एसएसपी मणिकांत मिश्रा को शिकायत पत्र सौंपकर इंस्पेक्टर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शादी के बाद से बदल गया व्यवहार
महिला का मायका चकरपुर, खटीमा में है। उसने बताया कि 18 फरवरी 2019 को उसकी शादी इंस्पेक्टर से हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र पांच साल और ढाई साल है। महिला ने फफकते हुए बताया कि छोटी बेटी के जन्म के बाद से ही पति और सास का रवैया कठोर हो गया। इस दौरान उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधम सिंह नगर: दो दिन से लापता 2 वर्षीय मासूम लायबा का शव तालाब से बरामद, पुलिस जांच में जुटी

सड़क पर बेटी के सामने की पिटाई
महिला ने आरोप लगाया कि 18 मार्च को उसके जन्मदिन के दिन पति ने सुबह घर के बाहर सड़क पर पांच साल की बेटी के सामने उसे घूंसे मारे। जब वह पुलिसकर्मियों के साथ मेडिकल कराने जिला अस्पताल पहुंची तो पति ने रसूख का इस्तेमाल कर उसका मेडिकल नहीं बनने दिया। हालांकि, परिजनों के हस्तक्षेप के बाद शाम चार बजे किसी तरह मेडिकल तो बना, लेकिन उसे दिया नहीं गया।

पुलिस विभाग में होने के कारण अधिकारी भी नहीं कर रहे सुनवाई
महिला ने कहा कि उसका पति पुलिस विभाग में तैनात होने के कारण अधिकारी भी उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उसने यह भी बताया कि उसने नवंबर में एसएसपी कार्यालय में शिकायत पत्र दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कनखल पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत हत्या के प्रयास में बाप-बेटों समेत तीन अभियुक्तों को दबोचा

बेटियों की परवरिश के लिए ट्यूशन पढ़ा रही महिला
महिला के अनुसार, वह बीएड कर चुकी है और बेटियों की परवरिश के लिए ट्यूशन पढ़ाकर गुजारा कर रही है। महिला ने आरोप लगाया कि पति पिछले आठ महीने से अलग रहने का दबाव बना रहा है। अब उसने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए खुद और बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मेडिकल रिपोर्ट दिलाने की मांग की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement