Connect with us

हरिद्वार

13 साल की बेटी को बनाया बाप ने हवस का शिकार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मां घर से गई थी बाहर, पिता बना हैवान, मुकदमा दर्ज
हरिद्वार।
पिरान कलियर थाना क्षेत्र में कलयुगी बाप ने सगी बेटी को अपनी
हवस का शिकार बना लिया। आरोपी की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है। आरोपी फरार है। कलियर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार दोपहर पति ने उसकी 13 वर्ष की नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद फरार हो गया।
महिला के मुताबिक घटना के वक्त वह घर पर नहीं थी। पति ने बेटी को हवस का शिकार बना दिया। बच्ची डरी सहमी बैठी थी। पूछने पर उसने आपबीती सुनाई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पोक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Select Language

Advertisement