Connect with us

उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में दोहरे हत्याकांड में पांच सगे भाइयों समेत छह आरोपी गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और जेसीबी बरामद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। रविवार देर रात हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच सगे भाइयों समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त अवैध पिस्टल और एक जेसीबी मशीन भी बरामद की है। साथ ही, घटना में संलिप्त अन्य पांच आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मणिकांत मिश्रा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रविवार देर रात लगभग ढाई बजे गल्ला मंडी क्षेत्र में दो लोगों की गोली मारकर हत्या की सूचना मिली थी। मृतकों की पहचान ईश्वर कॉलोनी निवासी व्यापारी गुरमेज सिंह और उनके छोटे बेटे मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  6 माह की मासूम की हत्या में कोर्ट ने दी उम्र कैद की सजा

पुलिस जांच में सामने आया कि मॉडल कॉलोनी निवासी अवधेश कुमार सलूजा और उनके भाई दिनेश कुमार सलूजा, दोनों पुत्र सुन्दर दास सलूजा, ने दुकान के पुराने विवाद को लेकर अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय आरोपियों ने गुरमेज सिंह और उनके बेटे पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  पंचायत का फरमान, प्रेमी संग रहेगी तीन बच्चों की मां, पति भी रहेगा साथ

घटना के बाद गुरमेज सिंह के बड़े बेटे सुरेन्द्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन टीमों का गठन किया। इन टीमों ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार व मशीन को भी बरामद किया। शेष आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement