Connect with us

नई दिल्ली

इमरान खान की जेल में मौत की खबर वायरल, पाक मीडिया ने बताया फर्जी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के नेता इमरान खान की जेल में मौत की खबर तेजी से फैल रही है। दावों के अनुसार, इमरान खान की अदियाला जेल में हत्या कर दी गई और उन्हें ISI द्वारा जहर दिया गया। यह खबर खासतौर पर शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हुई, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ से आये मलबे की चपेट में आया बाइक सवार, मौत

हालांकि, पाकिस्तानी मीडिया संस्थानों और ‘Pakistan Observer’ जैसे प्रमुख समाचार स्रोतों ने इन खबरों को फर्जी करार दिया है। उनका कहना है कि ऐसी कोई पुष्टि नहीं हुई है और इमरान खान पूरी तरह सुरक्षित हैं। इसके बावजूद अब तक पाकिस्तान सरकार या जेल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में भाई-बहन ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या की

इस अफवाह ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चिंता पैदा कर दी है। PTI समर्थकों द्वारा इस संबंध में सच्चाई सामने लाने की मांग की जा रही है। फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है और लोग सरकार से पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं। इस खबर को लेकर जनता में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement