Connect with us

हरिद्वार

‘नये मंज़र’ की ग़ज़लों से सजी शाम: बी हाईव ईवेंट्स द्वारा हरिद्वार में शानदार लाईव ग़ज़ल कॉन्सर्ट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। देहरादून की सांस्कृतिक संस्था ‘बी हाईव ईवेंट्स’ द्वारा उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी के सभागार में एक सुरमयी संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक अनुराग शर्मा ने अपनी मधुर ग़ज़लों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चले इस लाईव ग़ज़ल कॉन्सर्ट में श्रोता अनुराग की ग़ज़लों पर झूमते रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत कंचन मल्होत्रा, दीपमाला शर्मा की शिष्याओं, अद्विता के कथक और हंसवी टोंक के नृत्य से हुई। अनुराग शर्मा ने ‘तुमको देखे ज़माने हो गये हैं’, ‘बहुत दिन से तुम्हें देखा नहीं है’, ‘फिर क़यामत सी ढाइये जाना’ जैसी लोकप्रिय ग़ज़लों से समा बाँध दिया। साथ ही उन्होंने ‘चुपके चुपके’, ‘मोहे आई ना जग से लाज’ जैसी सुप्रसिद्ध ग़ज़लें भी प्रस्तुत कीं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में नकली और नशे की दवाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, नारकोटिक्स कमेटी गठित

कार्यक्रम में सारंगी पर उस्ताद कमाल अहमद, तबले पर इमरान अर्श और सितार पर विशाल मिश्रा जैसे प्रतिष्ठित वादकों ने संगत की। समारोह का समापन राग भैरवी पर आधारित ठुमरी ‘बाजूबंद खुल खुल जाए’ से हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  छिंदवाड़ा में गूंजेंगी धर्मनगरी के विपुल रुहेला की ग़ज़लें

कार्यक्रम का संचालन अरुण कुमार पाठक और वैष्णवी झा ने किया। दीप प्रज्ज्वलन समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा, पत्रकार डा. राधिका नागरथ, उद्योगपति विकास गोयल आदि ने किया। कार्यक्रम में अनेक साहित्यकार, पत्रकार, शिक्षक व समाजसेवी उपस्थित रहे। आयोजन में विपुल रुहेला, अरुण कुमार पाठक व बी हाईव टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement