Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी: गौजाजाली क्षेत्र में पत्थर से कुचलकर तरुण की हत्या, आरोपी अनिल गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गौजाजाली इलाके में देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। जानकारी के अनुसार, गौजाजाली निवासी अनिल ने किसी आपसी विवाद के चलते राजपुरा निवासी तरुण रावत की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने तरुण पर पत्थर से कई बार हमला किया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग शोर सुनकर घटनास्थल की ओर दौड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि असली कारणों का खुलासा हो सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग भयभीत नजर आ रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद हत्या के कारणों का खुलासा किया जाएगा और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement