Connect with us

देहरादून

देहरादून में रोहित नेगी हत्याकांड के आरोपियों से पुलिस मुठभेड़, दोनों गंभीर रूप से घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित रोहित नेगी हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजहर त्यागी और उसके साथी आयुष कुमार उर्फ सिकंदर के साथ देहरादून पुलिस की गुरुवार रात मुजफ्फरनगर-मंगलौर बॉर्डर पर मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ रात करीब साढ़े दस बजे से 11 बजे के बीच हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए भागने की कोशिश की और पुलिस पर गोलीबारी कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी।

मुठभेड़ में अजहर त्यागी के दोनों पैरों और एक हाथ में जबकि उसके साथी आयुष कुमार के दोनों पैरों में गोली लगी। दोनों को गंभीर हालत में रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लिव-इन में 3 मुस्लिम युवकों के साथ पकड़ी गई चमोली और हल्द्वानी की छात्राएं, कमरे से मिली आपत्तिजनक,, देखिए वीडियो

बता दें कि बीती 2 जून की रात करीब डेढ़ बजे प्रेमनगर के मांडूवाला क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी (32 वर्ष) की हत्या कर दी गई थी। रोहित नेगी अपने दोस्तों के साथ एक पार्टी से लौट रहे थे, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाईं। गोली रोहित नेगी की गर्दन में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या की वजह अजहर त्यागी और रोहित नेगी के बीच एक महिला मित्र को लेकर पुरानी रंजिश थी। बताया गया कि रोहित नेगी ने आरोपी अजहर त्यागी को युवती को परेशान करने पर फटकार लगाई थी, जिसके बाद अजहर ने रोहित को जान से मारने की धमकी दी थी। घटना की रात अजहर और उसके साथी ने घात लगाकर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  एसटीएफ ने डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया

प्रेमनगर थाना पुलिस ने अभिषेक बर्तवाल की तहरीर पर अजहर और उसके साथी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी मुजफ्फरनगर-मंगलौर बॉर्डर पर छिपे हुए हैं। इस पर देहरादून पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने संयम बरता, लेकिन आरोपियों की ओर से गोलीबारी के चलते जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement