Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में गार्गी नदी तट पर शुरू हुई गंगा आरती, धार्मिक आस्था और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। काठगोदाम के रानीबाग स्थित गार्गी नदी के तट पर गंगा दशहरा के अवसर पर गुरुवार से गंगा आरती की शुरुआत कर दी गई है। यह सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहल हल्द्वानी नगर निगम के सहयोग से शुरू हुई। नगर निगम मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती का शुभारंभ किया।

मेयर गजराज बिष्ट ने बताया कि उन्होंने 1993 से ही गार्गी नदी के तट पर गंगा आरती कराने का संकल्प लिया था। अब जब उन्हें नगर का नेतृत्व करने का अवसर मिला, तो उन्होंने इसे साकार कर दिखाया। उन्होंने कहा कि गार्गी नदी को गंगा के समान पवित्र माना जाता है और इस आरती से न केवल धार्मिक आस्था को बल मिलेगा, बल्कि स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: केमू बस में अजगर ने मचाया हड़कंप, चालक की सूझबूझ से टली बड़ी घटना

मेयर ने बताया कि अब यह गंगा आरती प्रतिदिन नियमित रूप से कराई जाएगी। पंडित नवल किशोर इस आरती को संपन्न कराएंगे। गर्मियों में यह आरती शाम 6:30 बजे और सर्दियों में 5 बजे होगी। इस पहल से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया।

यह भी पढ़ें 👉  आँचल का दूध 2 रुपये और घी 40 रुपये लीटर हुआ सस्ता

गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिय, पान सिंह मेवाड़ी, प्रमोद तोलिया, सचिन साह, कमल जंतवाल, प्रमोद बोरा, अल्का जीना, कमल किशन पांडेय, पंकज खत्री, विपिन पांडेय, गणेश भट्ट और पार्षद निर्मला तिवारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। लोगों ने गार्गी तट पर गंगा आरती की इस पहल का स्वागत किया और इसे हल्द्वानी की धार्मिक पहचान के रूप में सराहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement