Connect with us

हरिद्वार

बदले की आग में जलकर किशोर की गला रेतकर हत्या; आरोपी ने थाने में किया आत्मसमर्पण

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मंगलौर। शनिवार को बकरा ईद के मौके पर नमाज अदा कर घर लौटे एक किशोर की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। आरोपी ने अपने बेटे की मौत का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया और बाद में थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।

घटना मोहल्ला पठानपुरा क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, करीब एक साल पहले बकरा ईद के अगले दिन मोहल्ला पठानपुरा के तीन युवक गंगनहर में नहाने गए थे। इस दौरान एक किशोर की डूबने से मौत हो गई थी। मृतक किशोर के पिता रियासत को शक था कि उसके बेटे की मौत के लिए मोहल्ले के ही साहिल और एक अन्य किशोर जिम्मेदार हैं। इसी रंजिश के चलते रियासत ने बदला लेने की साजिश रची।

यह भी पढ़ें 👉  सीबीसीआइडी में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को अब हर घंटे के काम की देनी होगी रिपोर्ट

शनिवार की सुबह साहिल (17) ने बकरा ईद की नमाज पढ़ने के बाद घर पहुंचा। इसके बाद वह मोहल्ले में अपने दोस्तों से मिलने जा रहा था। इसी बीच आरोपी रियासत बाइक से साहिल के घर के पास पहुंचा। जैसे ही साहिल घर से बाहर निकला, रियासत ने उसके पेट पर चाकू से हमला कर दिया। लहूलुहान होकर साहिल सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी ने उसके गले को रेतकर उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  मातृ सदन में घुसने वाला व्यक्ति निकला मानसिक रोगी, स्वामी शिवानंद ने पुलिस पर लगाया मामला रफा-दफा करने का आरोप

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की पूरी जानकारी ली। आरोपी रियासत ने वारदात के बाद खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

फिलहाल आरोपी और मृतक साहिल के घर के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Select Language

Advertisement