Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया आज पूरी, तस्वीर होगी साफ

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सोमवार को स्थिति साफ हो जाएगी। रविवार को अधिसूचना जारी होने के बाद सोमवार को नामांकन, नाम वापसी और नामांकन पत्रों की जांच होगी। यदि एक ही उम्मीदवार होगा तो प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध चुना जाएगा। प्रदेश चुनाव अधिकारी खजानदास ने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो चुका है, जिसमें 125 वोटर शामिल हैं। इनमें राष्ट्रीय परिषद सदस्य और जिलाध्यक्ष शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए तीन अवधियों तक सक्रिय और दस साल से प्राथमिक सदस्य होना जरूरी है। अध्यक्ष पद के लिए नाम का प्रस्ताव कम से कम 10 निर्वाचक मंडल सदस्य करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मूक-बधिरजनों की अनूठी पहल: कांवड़ियों को बांटी ठंडी पेय की बोतलें

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement