Connect with us

हरिद्वार

सिडकुल में दो बेटों ने पिता की बैट से पीटकर की हत्या, शव का चोरी-छिपे अंतिम संस्कार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल के रावली महदूद में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां दो बेटों ने अपने ही पिता की क्रिकेट बैट से पीटकर हत्या कर दी और फिर शव को बिजनौर स्थित पैतृक गांव ले जाकर बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। मकान मालिक की शिकायत पर मामला उजागर हुआ, जिसके बाद सोमवार देर शाम पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सिडकुल थाना प्रभारी मनोहर भंडारी के अनुसार, रावली महदूद निवासी सुनील धनगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके मकान में अशोक कुमार निवासी बिजनौर किराये पर रह रहे थे। अशोक अपनी पत्नी और तीन बेटों के साथ रहते थे और पास में ही ढाबा चलाते थे।

यह भी पढ़ें 👉  कलियर में श्मशान घाट से मानव अस्थियां चोरी, तांत्रिक गिरफ्तार

सुनील के अनुसार, रविवार रात अशोक कुमार अपने बेटों से झगड़ते हुए घर लौटे थे। उस वक्त उनके सिर पर गंभीर चोट थी। रात करीब साढ़े नौ बजे मकान मालिक ने देखा कि अशोक के बेटे सचिन और शिवम उन्हें पकड़कर नीचे ला रहे थे। उनके सिर से खून बह रहा था और पट्टी बंधी हुई थी। मकान मालिक ने अस्पताल ले जाने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें 👉  8 वर्षीय बच्चा कांवड़ मेले में परिवारजनों से बिछुड़ने से महिलाओं की चीख़-पुकार

सोमवार सुबह जब मकान मालिक ने अशोक की स्थिति जाननी चाही, तो पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है और बेटों ने शव का गुपचुप अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने अब मामले में हत्या समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement