Connect with us

नई दिल्ली

कैबिनेट बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, वृद्धावस्था पेंशन नियमों में संशोधन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में जियो थर्मल नीति को मंजूरी दी गई।

पुलों की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट को स्वीकृति मिली। सतर्कता विभाग में 20 नए पद सृजित कर संख्या 132 से बढ़ाकर 156 की गई। जीएसटी विभाग में भी पदों की संख्या बढ़ाई गई। खनन को लेकर नई नीति के तहत जिला और राज्य स्तर पर खनन न्यास गठित किए जाएंगे। सबसे अहम निर्णय वृद्धावस्था पेंशन को लेकर हुआ, जिसके तहत अब पुत्र के 18 वर्ष का होने पर पेंशन बंद नहीं होगी। मंत्रिमंडल ने इस प्रस्ताव में संशोधन को मंजूरी दी है। इन निर्णयों से प्रदेश में प्रशासनिक कार्यों को गति मिलने और आमजन को राहत मिलने की उम्मीद है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement