Connect with us

नई दिल्ली

देहरादून में भारी बारिश से तबाही: व्यक्ति बहा, भूस्खलन से 45 वाहन फंसे

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। राजधानी देहरादून में बुधवार-बृहस्पतिवार की रात भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। रायपुर क्षेत्र के तपोवन खाले में पानी का तेज बहाव आने से अनिल नामक व्यक्ति बह गया। रात करीब आठ बजे यह हादसा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। देर रात करीब डेढ़ किलोमीटर दूर नदी किनारे शव बरामद हुआ। अस्पताल में डॉक्टरों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुस्लिम शख्स की दाढ़ी नोचने का मामला, कोतवाली प्रभारी समेत चार पुलिस कर्मी निलंबित

मौसम विभाग ने पहले ही भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। बुधवार शाम से ही जिले के कई हिस्सों में मूसलधार बारिश शुरू हो गई थी। इसका असर कालसी क्षेत्र में भी देखने को मिला, जहां भूस्खलन के चलते इछाड़ी डैम से लाल ढांग के बीच करीब 45 वाहन फंस गए। पुलिस व एसडीआरएफ ने देर रात राहत कार्य चलाकर रास्ता खुलवाया और सभी वाहनों को सुरक्षित उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलकित आर्य के नार्को व पॉलीग्राफ टेस्ट पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

उधर, रुद्रप्रयाग से बद्रीनाथ मार्ग पर भी भूस्खलन हुआ है और मार्ग की बहाली का कार्य जारी है। शहर के मोहकमपुर, प्रिंस चौक सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया है। रात करीब नौ बजे से बारिश का सिलसिला जारी रहा। पुलिस ने रिस्पना और बिंदाल नदी के किनारे रहने वालों को एहतियातन अलर्ट जारी कर दिया है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement