Connect with us

नई दिल्ली

स्कूल से लौटते वक्त तूफान में टूटा पेड़, दो छात्रों की दर्दनाक मौत से गांव में छाया मातम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

टिहरी गढ़वाल। भिलंगना ब्लॉक के नैल गांव के पास शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई। राजकीय इंटर कॉलेज घुमेटीधार से दोपहर करीब ढाई बजे छुट्टी के बाद छात्र पैदल घर लौट रहे थे, तभी अचानक मौसम बदला और तेज तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान एक भारी-भरकम चीड़ का पेड़ उखड़कर दो छात्रों पर गिर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान नैल पिलखी गांव के आरव बिष्ट (16 वर्ष, कक्षा 10) और नैल गांव की मानसी (14 वर्ष, कक्षा 9) के रूप में हुई है। हादसे के वक्त दोनों अन्य छात्रों के साथ घर लौट रहे थे, जो उनके आगे-पीछे चल रहे थे। अन्य बच्चों ने भागकर किसी तरह जान बचाई और गांव पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी।

यह भी पढ़ें 👉  बरेली से स्मैक लेकर हरिद्वार पहुंचे नशा तस्कर मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल, एक फरार

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पेड़ हटाने की कोशिश की, लेकिन पेड़ की विशालता के कारण शव निकालना कठिन हो गया। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शव बाहर निकाले। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत होने के कारण ग्रामीणों की मांग पर मौके पर ही पोस्टमार्टम किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आठ हजार की रिश्वत लेती रंगे हाथों पकड़ी गई डाक्टर साहिबा

थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। आरव के पिता देहरादून और मानसी के पिता गुजरात में नौकरी करते हैं। घटना की सूचना उन्हें दे दी गई है। बच्चों की असामयिक मौत से नैल गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement