Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

चमोली में दर्दनाक हादसा: गदेरे में नहाते वक्त बहे दो किशोर, मौत से गांव में शोक

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चमोली। जिले के पनाई गांव में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें दो किशोर तेज बहाव वाले गदेरे में बह गए। मृतकों की पहचान 14 वर्षीय दिव्यांशु और 15 वर्षीय गौरव के रूप में हुई है। दोनों नगर क्षेत्र के रहने वाले थे।
थानाध्यक्ष राकेश चंद्र भट्ट ने बताया कि नगर क्षेत्र के पांच किशोर पनाई गांव स्थित लोदियागाड़ गदेरे में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय अचानक पानी का बहाव तेज हो गया, जिससे सभी का संतुलन बिगड़ गया और पांचों किशोर बहने लगे। इनमें से तीन किशोर किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि दिव्यांशु और गौरव पानी में बह गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद कुछ दूरी पर दोनों किशोरों के शव बरामद किए गए।
हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से घटनास्थल पर चेतावनी बोर्ड लगाने और नहाने पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाएं दोबारा न हों। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement