Connect with us

नई दिल्ली

हाथी ने युवक को मारा, नहीं हुई मृतक की शिनाख्त

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र की घटना, दुकान-कार तोड़ी
ऋषिकेश। नीलकंठ मार्ग पर मदमस्त हाथी एक युवक को कुचलकर मार डाला। हाथी ने एक दुकान और कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
पुलिस के मुताबिक घटना सुबह लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र की है। स्थानीय लोगों ने पटना वाटरफॉल के पास हाथी के एक युवक को मारने की सूचना दी। लोगों ने आसपास एक हाथी को घूमते हुए भी देखा। थाना प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बताया कि युवक की उम्र 35 वर्ष के आसपास थी।
उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। बताया कि युवक के पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एम्स की मोर्चरी में भिजवा दिया।घटना क्षेत्र राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क का है। वन विभाग को घटना की सूचना दे दी गई है। हाथी के हमले की आशंका के चलते नीलकंठ मोटर मार्ग पर यातायात को रोक दिया गया है। युवक की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में नकली जीवन रक्षक दवाओं का खुलासा: अंतरराज्यीय रैकेट का मास्टरमाइंड फैक्ट्री संचालक गिरफ्तार

Select Language

Advertisement