Connect with us

उत्तराखण्ड

भारी बारिश से उत्तराखंड में आफत: देहरादून समेत कई जिलों में अलर्ट, नदियों का जलस्तर बढ़ा, हाईवे बंद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में देर रात से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में तेज बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में भारी से भारी बारिश की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं येलो अलर्ट घोषित किया गया है। विभाग ने अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश की संभावना जताई है, जो 20 अगस्त तक जारी रह सकती है।

लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। श्रीनगर में अलकनंदा नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी जिलों में बाढ़ का खतरा जताते हुए सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सहालग : उत्तराखंड के इस शहर में 15 दिसम्बर तक फुल हुए होटल व वेडिंग प्वाइंट , इस महीने विवाह व मांगलिक कार्य के चार मुहूर्त

गंगोत्री हाईवे बंद
भारी बारिश और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे कई जगहों पर बंद हो गया है। भटवाड़ी से गंगनानी के बीच नालूपानी, रतूडी सेरा और नेताला के पास मलबा आने से आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है।

बड़कोट में उफान पर गाड़ गदेरे
यमुनोत्री धाम समेत यमुना घाटी में भी बारिश का कहर बरप रहा है। बड़कोट क्षेत्र में तीनों गाड़ गदेरे उफान पर हैं, जिससे आसपास के लोग दहशत में हैं। हाईवे और ग्रामीण संपर्क मार्ग जगह-जगह मलबा, पत्थरों और भू-धंसाव के कारण बंद हो गए हैं। स्थिति यह है कि अधूरे डंपिंग ग्राउंड का मलबा सीधे यमुना नदी तट तक पहुंच रहा है, जिससे खतरा और बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश फूलचट्टी के पास डूबा छात्र, यूपी के स्कूल का 60 छात्रों का दल आया था घूमने

प्रदेश में बारिश का यह दौर आगामी दिनों में और तेज होने की संभावना है, ऐसे में प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों को सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है।


Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement