Connect with us

नई दिल्ली

CM रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपी का सनसनीखेज खुलासा: “भैरव स्वरूप में आए कुत्ते ने दिया आदेश”

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाला आरोपी राजेश खिमजी पुलिस रिमांड पर है। पूछताछ के पहले दिन उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, राजेश ने बताया कि वह अपने घर में शिव मंदिर बनाकर शिवलिंग की पूजा करता है। हाल ही में जब सुप्रीम कोर्ट ने कुत्तों को लेकर आदेश दिया, तब उसे शिवलिंग में भगवान शिव के भैरव स्वरूप के दर्शन हुए। उसके अनुसार, भैरव स्वरूप में प्रकट हुए कुत्ते ने उसे दिल्ली जाकर अपनी बात रखने का आदेश दिया। राजेश ने बताया कि वह सोमवार को अपने घर से उज्जैन पहुंचा, जहां फिर से उसे वही आदेश मिला और इसके बाद उसने दिल्ली का रुख किया। आरोपी के इस बयान ने जांच को नए मोड़ पर खड़ा कर दिया है। फिलहाल पुलिस उसके मानसिक स्वास्थ्य और धार्मिक आस्थाओं के आधार पर घटना की गहन जांच कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement