Connect with us

उत्तर प्रदेश

शादी से भागा दूल्हा, दुल्हन ने फरार दूल्हे के छोटे भाई संग लिए फेरे

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दूल्हे की मर्जी के बगैर तय हुई थी शादी, दोनों परिवारों ने बदनामी की डर से निकाला रास्ता
पीलीभीत। पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव से बरात के दिन दूल्हा फरार हो गया। बरात तैयार हो गई और दूल्हा नहीं आया तो उसकी खोजबीन हुई। इनकी भनक जब दुल्हन पक्ष को लगी तो सबके होश उड़ गए। बदनामी डर से दोनों ही परिवारों ने दुल्हन की रजामंदी से फरार दूल्हे के भाई के साथ फेरे लगवाकर शादी कराई।
दरअसल बारात बरेली के फतेहगंज जानी थी। शादी को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। रिश्तेदार भी तैयार थे। दूल्हा ग्रूमिंग करवाने के बहाने चला गया और लौटकर नहीं आया। जब दूल्हा नहीं लौटा तो तैयार बरातियों की चिंता बढ़ गई। छानबीन की गई तो दूल्हे का फोन बंद मिला। पुलिस तक खबर दी गई। दूल्हे के गायब होने की खबर दुल्हन पक्ष तक पहुंची तो वहां भी हड़कंप मच गया। दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों ने दोनों परिवारों की बदनामी की डर से दूल्हे के छोटे भाई के साथ रिश्ता तय कर दिया। फरार दूल्हे का छोटा भाई बरात ले गया और दुल्हन लेकर आया। पुलिस ने बताया कि फरार दूल्हे की आखिरी लोकेशन बमरोली रोड पर मिली। छानबीन में पता चला कि उसकी मर्जी के
बगैर शादी की जा रही थी। इसलिए वह भाग गया।

Select Language

Advertisement