Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी: स्कूटी से चरस की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। सोमवार को बरेली रोड निवासी 28 वर्षीय प्रकाश सिंह नैनवाल को पुलिस ने चरस की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पास वाहन चेकिंग के दौरान उसकी स्कूटी की डिग्गी से 497 ग्राम अवैध चरस बरामद की। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पुलिस लगातार तस्करों पर शिकंजा कस रही है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल दिगम्बर सनवाल, कांस्टेबल युगल मिश्रा और कांस्टेबल प्रदीप सिंह शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement