Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी: वार्ड 59 में क्षतिग्रस्त पुलियों की मरम्मत को लेकर पार्षद ने सौंपा ज्ञापन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की वार्ड संख्या 59 में क्षतिग्रस्त पुलियों की समस्या को लेकर स्थानीय पार्षद व समाजसेवी रईस अहमद गुड्डू ने नगर सह आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि गौजाजाली उत्तर चौधरी कॉलोनी की दो पुलियां, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी की दो पुलियां तथा जोशी विहार की तीन पुलियां और हिमालय स्कूल के पास की पुलिया लंबे समय से जर्जर हालत में हैं।
पार्षद ने बताया कि इन पुलियों की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। बरसात के दिनों में पानी भरने से खतरा और बढ़ जाता है। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि पुलियों की मरम्मत न होने से बच्चों, बुजुर्गों और स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं की मौत, एक ने गलती से खाया जहर, दूसरी की सर्पदंश से जान गई

रईस अहमद गुड्डू ने नगर आयुक्त से मांग की है कि इन पुलियों के निर्माण कार्य को तत्काल प्राथमिकता दी जाए, ताकि जनता को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं की आशंका टल सके। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए नगर निगम को शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए। ज्ञापन के माध्यम से पार्षद ने भरोसा जताया कि निगम प्रशासन शीघ्र ही प्रभावी कदम उठाकर वार्ड 59 की जनता को राहत पहुंचाएगा। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता फिरोज खान भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, दुबई से चल रहा रैकेट; 'स्लीपर सेल' से करोड़ों का ट्रांजेक्शन


Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement