Connect with us

हरिद्वार

देशभर में निकाली जाएंगी स्वतंत्रता सेनानी सम्मान यात्राएँ : जितेन्द्र रघुवंशी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार।स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों शहीदों के नाम अभियान के 34वें रविवार को देशभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। हरिद्वार जिले में जटवाड़ा पुल स्थित अमर शहीद जगदीश वत्स पार्क, स्वतंत्रता सेनानी स्मृति स्तंभ हरिद्वार, वटवृक्ष सुनहरा रुड़की, भगवानपुर, लक्सर और बहादराबाद में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं पुष्पांजलि अर्पित कर आज़ादी के दीवानों को याद किया गया।
ज्वालापुर में आयोजित कार्यक्रम में शिवडेल स्कूल के संस्थापक स्वामी शरद पुरी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर स्वामी शरद पुरी, भारत भूषण विद्यालंकार, जितेन्द्र रघुवंशी, विजय पाल बघेल, सुरेश चन्द्र सुयाल, अरुण कुमार पाठक व डॉ. नरेश मोहन ने माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने घोषणा की कि अब अक्टूबर से देशभर में स्वतंत्रता सेनानी शहीद सम्मान यात्राएँ निकाली जाएंगी। इसकी शुरुआत 13 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से होगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रान्त में सेनानी परिवारों की बैठकें आयोजित होंगी और शाम को सम्मान यात्राएँ नगर के प्रमुख मार्गों से होकर शहीद स्थलों तक पहुंचेंगी। इन यात्राओं में सेनानी परिवार अपने पूर्वजों के चित्रयुक्त बैनर लेकर शामिल होंगे और जनप्रतिनिधियों व नागरिकों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
स्वामी शरद पुरी ने अभियान को नई पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति से जोड़ने का प्रयास बताया। विजय पाल बघेल ने कहा कि जैसे विदेशों में सेनानी परिवारों को सम्मान मिलता है, वैसे ही भारत में भी उनकी भूमिका को मान्यता दी जानी चाहिए। साहित्यकार अरुण कुमार पाठक ने घर-घर जाकर सेनानी परिवारों को संगठित करने पर बल दिया।
कार्यक्रम के अंत में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विद्याधर वैष्णव के सुपुत्र बिपिन चंद्र वैष्णव के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement