Connect with us

नई दिल्ली

हिमाचल बिलासपुर में दर्दनाक हादसा : पहाड़ी से मलबा गिरने से बस दब गई, 15 की मौत, तीन यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

शिमला।। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 लोगों की जान चली गई। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के भालूघाट में शाम करीब साढ़े छह बजे यह हादसा उस समय हुआ, जब मरोतन से घुमारवीं जा रही एक बस पर अचानक पहाड़ी से भारी मलबा गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि बस में 25 से 30 यात्री सवार थे। मलबे में दबे यात्रियों को निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा।
बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि अब तक 15 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि तीन लोगों को जीवित बचा लिया गया है। राहत दल जेसीबी मशीनों और स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाने में जुटे हैं। प्रशासन ने मौके पर एंबुलेंस और चिकित्सा टीमें तैनात कर दी हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हृदयविदारक दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी शोक व्यक्त करते हुए हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है और शीघ्र राहत कार्यों के निर्देश दिए हैं।
यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी इलाकों में यात्रा सुरक्षा और भूस्खलन के खतरे को लेकर चिंता बढ़ा गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement